
रिपोर्ट : गौरव झा
मधुबनी के रहने वाले इस शख्स ने अजूबा कारनामा किया है.जहां आज के युग में लोग अपने काम से मतलब रखते हैं वहीं घटकराज 914 से अधिक शादियां करा चुके हैं.उनका लक्ष्य 2121 शादी कराने का है.यदि किसी व्यक्ति के पास उचित रिश्ते का मार्गदर्शन ना हो तो वो इनसे संपर्क करते हैं और यह 35 से 105 दिनों के अंदर रिश्ता करा देते हैं.इनके मुताबिक वह यह कार्य वर्ष 1988 से ही कर रहे हैं.1992 के दौरान वह एसएससी भी क्वालीफाई कर चुके हैं लेकिन जॉब करने की जगह उन्होंने इसी प्रोफेशन को चुना और आजतक यही कार्य कर रहे हैं.
*दहेजमुक्त होती है शादी*
इनके द्वार शादी कराए जाने की सबसे बड़ी बात दहेजमुक्ति है.
लोकल 18 से बात करते हुए घटकराज बताते है कि इन्होने अभी तक जितनी शादियां कराई है सब दहेजमुक्त हुए है.आजतक इनके द्वारा कराए गए रिश्तों में कोई दरार नहीं पड़ी है,ना ही किसी के साथ कोई अशुभ हुआ है.आगे वो बताते हैं कि शादी कराने का मकसद मुख्यत: समाज को बेहतर बनाना है. ये मिथिलांचल समेत देश के अलग-अलग राज्यों में जैसे की बंगाल,ओडिशा,दिल्ली में कई सारे विवाह करा चुके हैं.
*मार्केट में है जोरदार डिमांड*
घटकराज आमदिनों में भी काफी व्यस्त रहते हैं.इनके पास एक से बढ़कर एक वैरायटी के दूल्हे-दुल्हन की कुंडली उपलब्ध है. वर या वधुपक्ष के द्वारा जैसी डिमांड की जाती है वो वैसे रिश्ते दिखाते हैं.शादी के सीजन में घटकराज एक दिन में कई बारात अटेंड करते हैं.वो अपने पास विजिटिंग कार्ड भी रखते हैं ताकि लोगों से संपर्क बना रहे.
*गरीबी में गुजरा है जीवन*
नवीन झा उर्फ घटकराज अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि उनका जीवन काफी गरीबी में गुजरा है,छोटी उम्र में ही पिता का साया उठ गया.ऐसे में परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी इन्हीं के कंधों पर आ गई.आर्थिक स्टेबलिटी की बात पर वो बताते हैं कि मैं समाज की चिंता करता हूं तो समाज का फर्ज है कि वो मेरा भी ध्यान रखे.ऐसे में मेरी जरूरत समाज पूरी करता है.
*नही है कोई कंसल्टेंट फी*
घटकराज के द्वारा रिश्ते की बातचीत बढ़ाने या विवाह पूर्ण हो जाने के बाद भी कोई कंसलटेंट फीस नहीं मांगी जाती है. स्वेच्छा से व्यक्ति इन्हें भुगतान करते हैं और वो उसी को ग्रहण कर लेते हैं.सिर्फ इतना ही नहीं,गरीब बच्चियों के विवाह की जिम्मेदारी भी यह स्वयं उठाते हैं.उनके मुताबिक अभी तक 14 बच्चियों का विवाह वह खुद के पैसे से करा चुके हैं.ये सिलसिला फिलहाल जारी है.

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*