
रिपोर्ट : सानु झा
बिहार ही नहीं पूरे देश में गर्मी काफी बढ़ी हुई है। हीटवेव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जून माह के शुरुआती दौर से ही सूर्य ने अपना ऐसा कहर बरसाया है कि लोग सुबह की ठंडाई को भूलकर सीधे दोपहर से अपनी दिनचर्या की शुरुआत करते हैं। वहीं वर्षा तो अभी छुट्टी पर गई है। हीटवेव के कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम के इस भीषण प्रकोप के कारण स्कूलों में गर्मी छुट्टी खत्म होने के बाद भी सूबे के सारे सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को पुनः बंद कर दिया गया।
निर्धारित समय से पूर्व ही सरकारी स्कूलों में गर्मी छुट्टी कर दी गयी थी।
के.के. पाठक जब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव थे तब उन्होंने अपना अधिकांश विभागीय निर्णय अप्रत्याशित रूप से लिया। जो गर्मी छुट्टी मई से जून माह के मध्य होती थी उसे मई में ही खत्म कर दी गयी। गर्मी की सीमा चरम पर होने के बाद भी शिक्षकों के साथ छात्रों को स्कूल आने को लेकर बाध्य किया गया। हीटवेव होने के कारण शिक्षकों के साथ-साथ बच्चें भी लू के शिकार होने लगे। कई जगहों से मृत्यु की भी खबरें आने लगी। फिर मुख्यमंत्री के आदेश पर के.के. के निर्णय को पलट दिया गया और स्कूलों को पुनः बंद कर दिया गया।
क्या 18 जून से फिर खुलेंगे बिहार के स्कूल ?
मौसम विभाग ने बिहार में अगले दो दिनों के लिए गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, पटना DM कपिल अशोक ने कहा है कि पूर्व के आदेशानुसार 18 जून को सूबे के सारे स्कूलों और कॉलेजों को खोलने की बात कही गयी है। आगे शिक्षण संस्थानों को सक्रिय रखा जाएगा या नहीं इस पर दो दिनों में फैसला मौसम के अनुसार लिया जायेगा। हालाँकि सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों से बातचीत चल रही है।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*