
नगर परिषद झंझारपुर के मजदूर व चालक को दो माह से मजदूरी नहीं मिला है. 2 महीने के 10 दिन बीत जाने के बाद मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित मजदूर नगर परिषद के टावर के समीप एवं नगर परिषद कार्यालय परिसर में अनशन कर अपना सफाई कार्य बंद करते हुए सफाई एजेंसी व नगर परिषद प्रशासन के प्रति आक्रोश का इजहार किया. नगर परिषद अधिकारी एवं साफ सफाई एजेंसी के खिलाफ चालक व मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की. इन लोगों का आरोप है कि उन्हें 2 माह से मजदूरी कराये जाने के बावजूद भी उन्हें मजदूरी नहीं दी गई है. साथ ही इपीएफ का पैसा उनकी मजदूरी में से हर महीने काट ली जाती है, लेकिन वह पैसा खाता में जमा नहीं की गई है. रविवार की छुट्टी की भी पैसा देने की बात कही गई थी, पर उन्हें रविवार के अलावे अन्य दिन के काम कराने के बाद भी एक-दो दिन की जबरदस्ती छुट्टी काटकर मजदूरी दी जाती है. नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मजदूर गोविंद कंजर, करण कंजर, सोनू कंजर, सागर कुमार, शंकर कंजर, अजय कंजर, अमर कुमार, सूरज कुमार, लक्ष्मण कंजर, राणा कंजर, नौवा कंजर, शोभा मलिक, फौजी कंजर, अनिल कंजर एवं चालक लक्ष्मण मालिक, जय गोविंद, गोविंद कुमार, दिलीप कुमार, श्रवण चौपाल, अर्जुन कुमार, नथनी कुमार, मनोज कुमार आदि का कहना है कि ना ही उन्हें मास्क दी जाती है और ना ही वर्दी ग्लव्स व जूता ही एजेंसी के द्वारा मुहैया कराई जा रही है. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा रविवार को छुट्टी के पैसे भी दिए जाने का आश्वासन दिया गया था. बावजूद एजेंसी के मनमानी के कारण उन्हें मजदूरी नहीं दी जाती है. सुपरवाइजर के द्वारा जबरन हाजिरी काट दी जाती है. इन लोगों ने बताया कि एक मजदूर सुरज मलिक के पिता का तबीयत काफी खराब हो गया था, वह तीन-चार दिनों के लिए छुट्टी लिया, लेकिन उसे नौकरी से ही निकाल दिया गया. इपीएफ की राशि उनकी मजदूरी से काट ली जाती है लेकिन वह राशि खाते में नहीं डाली जाती है. इन लोगों ने बताया कि दो महीना की मजदूरी नहीं दी गई. जिसके भी 10 दिन बीत चुके हैं. इन लोगों का कहना था कि कई बार इन लोगों को द्वारा अपनी मांग नगर प्रशासन के समक्ष रखी गई है. आश्वासन मिलने के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती है. जिस कारण एजेंसी की मनमानी बढ़ती जा रही है. इधर, अनुमंडल कार्यालय सहित अन्य जगह समाचार प्रेषण तक कचरा का उठाव नहीं हो सका है. नगर परिषद कार्यालय के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश रंजन ने प्रतिक्रिया देने से मना किया है. वहीं, नगर परिषद के सहायक लोग स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि नगर परिषद में साफ सफाई अन्य दिनों की तरह सोमवार को साफ सफाई का कार्य हुआ है. हालांकि कुछ मजदूरों के द्वारा हड़ताल पर चले जाने की बात की सूचना है. आवेदन मिलने पर उनकी जायज मांग को पूरी करने की दिशा में पहल की जाएगी.

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*