
रिपोर्ट : सानु झा
नेहरू के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री बने मोदी। 9 जून को NDA, सरकार के तौर पुनः केंद्र में स्वयं को स्थापित कर ली। इस बीच पूरे NDA गुट में खुश की लहर दौर गयी है।
सरकार बनने के बाद बिहार के नेताओं की प्रतिक्रिया :
विजय सिन्हा (उप मुख्यमंत्री, बिहार) : उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि देश की जनता का जनादेश हमें स्वीकार है। इस मंत्रीमंडल में बिहार को अच्छी भागीदारी मिली है। देश की जनता को हृदय से धन्यवाद है, जो आपने तीसरी बार हमें इस इतिहास को दोहराने का अवसर दिया। आतंकवाद और भ्रष्टाचार का खात्मा इसबार सुनिश्चित है। इस जनादेश में ना तो कोई ‘किंग’ है नाही कोई ‘मेकर’ हम सभी मिलकर विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूर्ण करेंगे।
देवेश चंद्र ठाकुर (सांसद, सीतामढ़ी) :
सांसद ने कहा कि विपक्ष कुछ भी कहे यह सरकार अपना 5 साल पूर्ण करेगी। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा JD(U) की मांग रही है, जिसे केंद्र सरकार को पूर्ण करना चाहिए।
सम्राट चौधरी (उप मुख्यमंत्री, बिहार) :
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता ने पुनः एक बार इतिहास को दोहराने का काम किया है। 1962 के बाद मोदी जी देश में अपना तीसरा कार्यकाल पुरा करेगें। विपक्ष के तमाम परपंच और राजनीति के बाद भी NDA एक जुट होकर विकसित भारत बनाने को लेकर संकल्पित है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया