झंझारपुर. अनुसूचित जाति जनजाति मामले को त्वरित कार्रवाई करने के लिए एसडीएम कुमार गौरव की अध्यक्षता में बैठक हुई.
एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले को शीघ्र निपटारे को लेकर तीन माह पर बैठक आयोजित की जाती है. यह दूसरी बैठक है. एसडीएम ने थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि एसटीएससी के तहत आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करें. 60 दिन के अंदर चार्जसीट भी दायर करना है. आवेदन पर अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट के तहत मामला दर्ज करना है. एसडीएम ने कहा कि अनुमंडल में एसटीएससी एक्ट के तहत सात मामले पेंडिंग होने की जानकारी मिली थी. हालांकि इसमें से दो मामले का निष्पादन कर लिया गया है.
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।