रूलर डेवलपमेंट ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय अररिया संग्राम, झंझारपुर, मधुबनी में पिरामल स्वास्थ्य के सहयोग से गैर सरकारी संगठनों की बैठक आहूत की गई, जिसमें विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। इस बैठक में पिरामल स्वास्थ्य के धीरज कुमार ने आगामी कार्यों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
बैठक में गूगल रीड अलोंग, अनेमिया मुक्त पंचायत, और जीरो ड्रॉप आउट पंचायत पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों को गूगल रीड अलोंग ऐप इंस्टॉल करवाया गया और इस ऐप के माध्यम से भाषा और अक्षर ज्ञान कैसे प्राप्त किया जा सकता है, इस पर विशेष चर्चा की गई। जीरो ड्रॉप आउट पंचायत पर भी गहन चर्चा की गई।
समुदाय में बदलाव और लोगों की परेशानियों का पता लगाना और उनके निवारण पर भी चर्चा की गई। साथ ही पंचायत में पोषण वाटिका को बढ़ावा देने पर विचार किया गया और पंचायत स्तर पर कुछ नया करने का भी सुझाव दिया गया।
इस मौके पर पिरामल स्वास्थ्य से धीरज कुमार, दीपक कुमार, पंकज कुमार, शंकर कुमार और गैर सरकारी संगठनों से राहुल जी, शत्रुजय प्रसाद, जयशंकर जी, गुड्डू कुमार और अन्य लोग उपस्थित थे।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*