रिपोर्ट : सानु झा
बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत झंझारपुर नगर परिषद से बेहद मर्माहत और मानवता को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। तीस वर्षीय विवाहित महिला के साथ पाँच मनचले लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया, साथ ही उस प्रकरण का वीडियो भी बना कर महिला को धमकी दिया कि अगर इस बात की शिकायत पुलिस या अन्य लोगों तक की गई तो यह वीडियो को वायरल कर दिया जायेगा।
वीडियो वायरल :
महिला सामाजिक लोक-लज्जा के कारण घटना की तिथि 21 तारिक से लेकर 26 तक घटना को छिपाई रखी। लेकिन जब आरोपियों द्वारा वीडियो को वायरल किया गया तब पीड़ित महिला का पति सदमा में चला गया। अपनी इज्जत को बचाने के लिए पीड़ित महिला सोमवार को पुलिस में अपना रिपोर्ट दर्ज करवाती है।
घटनाक्रम :
पीड़िता और आरोपी झंझारपुर के ही रहने वाले हैं, महिला के पति सत्तू और शरबत बेचते हैं। स्वयं पीड़िता एक रेस्ट हाउस में खाना बनाती है। रात को जब वह काम कर अपने घर को लौट रही थी, तभी लगड़ा चौक से दो लड़कों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा कर सुनसान जगह पर ले गया। वहाँ तीन लड़कें पहले से ही मौजूद थे। सभी आरोपी किशोर हैं उनकी उम्र 19-25 तक है। उन सभी दरिंदों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और हँसते हुए वीडियो भी बनाया।
पुलिस की करवाई :
इस संवेदनशील मामले में पुलिस किसी भी तरह की जानकारी देने में अभी भयभीत है। पुलिस छानबीन में जुटी है। अभी झंझारपुर पुलिस उन्हीं आरोपियों में से एक आरोपी को पकड़ली है और उसके साथ पुलिस सख्ती से अन्य आरोपियों और वायरल वीडियो की जानकारी की अनुसंधान में जुटी है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया