ललित नारायण जनता महाविद्यालय में जल्द व्यावसायिक कोर्स बीबीए और बीसीए की पढ़ाई शुरू होगी। नए सत्र में 2024-27 से नामांकन प्रारंभ होगा। सेंट्रल मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के आदेश से ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन ने स्वीकृति पत्र जारी किया है। दोनों कोर्स के लिए 100-100 सीट आवंटित किया गया है।सत्र 2024-27 से नामांकन शुरू होगा। व्यवसायिक कोर्स का पठन पाठन जनता कॉलेज में शुरू होने की सूचना से छात्रों ने तथा कॉलेज प्रबंधन ने खुशी जाहिर की हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नारायण झा ने बताया कि इस कार्य के लिए कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार झा, डॉ. सुजीत कुमार झा एवं मुरारी पोद्दार की भूमिका काफी सराहनीय है। तीनों ने लगातार प्रयास किया। मंत्रालय की ओर से जो भी दिशा- निर्देश दिया जा रहा था उसे समय से पालन किया जा रहा था।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*