आज जिला कांग्रेस कार्यालय ललित भवन में जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के अध्यक्षता में भारत रत्न ,संचार क्रांति के प्रणेता पूर्व पधानमंत्री राजीव गांधी का शहादत दिवस मनाया गया ।सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा की उच्च शिक्षा ,विज्ञान एवं तकनीकी, कंप्यूटर एवं संचार क्रांति में उनका योगदान चीर स्मरणीय है
भारत के छठे प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी अपनी मां और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मौत के बाद 40 साल की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐसे कई फैसले लिए हैं, जो बेहद अहम और दूरगामी साबित हुए
राजीव गांधी ने 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत देश की शिक्षा को विस्तारित करने का प्रयास किया। जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की।
उन्होंने विज्ञान और तकनीक को बढ़ावा दिया। देश में कंप्यूटर के प्रयोग को बढ़ावा दिया। सुपर कंप्यूटर के निर्माण को प्रोत्साहन दिया।
देश की अर्थव्यवस्था को उदार बनाने का भी प्रयास किया। लाइसेंस राज को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए।
कई कॉर्पोरेट कंपनियों को उद्योग उत्पादन बढ़ाने के लिए सब्सिडी दिलाई। भाग लेनेवालों में प्रमुख रूप से सत्येंद्र पासवान,हिमांशू कुमार, शिवचंद्र झा,अकिल अंजुम,आलोक कुमार,मुनींद्र झा,मुकेश कुमार पप्पू,अशोक कुमार , सुरेंद्र महतो,नित्यानंद झा,धनेश्वर ठाकुर,हमीदुल्लाह,अब्दुल कलाम,राजीव शेखर झा ।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया