
बेतिया में चुनावी आम सभा को संबोधित करने आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की ये इंडी गठबंधन के नेताओं का कहना है कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, POK के पर बात ना करें। आज मैं कह कर जा रहा हूँ कि हम बीजेपी के कार्यकर्ता परमाणु बम से नहीं डरते। मेरी बात याद रखना POK हमारा है, हम उसे लेकर रहेंगें। यह मोदी जी की गारंटी है। हमने 370 को हटाकर कश्मीर को एक करने का काम हमारे नेता मोदी जी ने किया। मैं लालू जी से पूछना चाहता हूँ; आप केंद्र में मंत्री रहे, सोनिया-मनमोहन की सरकार थी, आये दिन पाकिस्तान से आतंकी भारत घुसा करते थे और यह लोग हमेशा चुप रहते थे। लेकिन जब मोदी जी की सरकार आई तो हम लोगों ने पाकिस्तान के गढ़ में घुसकर उसको मारा। मोदी जी ने ही बिहार और झारखंड को नक्सलवाद से निजात दिलाया। आज भारत विकास के पथ पर अग्रसर है और पाकिस्तान दाने-दाने का मोहताज है। भारत के हर घर में मोदी जी के द्वारा 5 kg अनाज दिया जा रहा है। कोरोना का मुफ्त डोज सबको मिला, जेब से एक भी पैसा नहीं लगा। ये लोग विरोध करते रहे लेकिन देशवासियों ने जब इनकी बात नहीं मानी तो रात को राहुल बाबा और बहन प्रियंका ने चोरी छिपे जाकर कोरोना का डोज ले लिया।
आप ही बताओ बेतिया वालों ये इंडी वालों के पास कोई PM फेस है क्या? इनके एक नेता कहते हैं; हर वर्ष एक नया PM बनेगा। आप ही बताओ यह देश किसके हाथों में जायेगा। इनके पास कोई नेता नहीं है। देश में सिर्फ एक ही नेता है और वह मोदी जी हैं। मैं बनिया का बेटा हूँ, आज लालू यादव से हर चीज का एक-एक हिसाब लूंगा। लालू जी बताएं अपने कार्यकाल में वह बिहार को कितना करोड़ दिया था। अब वह जमाना चले गया जब आप लाठी को तेल पिलाकर घुमाने की बात किया करते थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया