
मधुबनी : 06, मधुबनी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार वर्मा के द्वारा प्रेस प्रतिनिधियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। जिसमे बताया गया कि मतदान दिनांक-20.05.2024(सोमवार) निर्धारित है।* *मतदान का समय 07ः00 बजे पूर्वाह्न से 06ः00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। मतदान दिवस को अपराह्न 06ः00 बजे तक मतदान केन्द्र पर पंक्तिबद्ध प्रत्येक मतदाता का मतदान कार्य पूर्ण कराया जाना है। मधुबनी लोक सभा क्षेत्र में मतदाता सूचना पर्ची का 95.89 प्रतिशत वितरण किया गया है।* *दिनांक-06.05.2024 तक मधुबनी लोक सभा के मधुबनी जिला के 04 विधानसभा यथा-हरलाखी, बेनीपट्टी, बिस्फी तथा मधुबनी है। मधुबनी लोक सभा क्षेत्र में दिनांक-06.05.2024 के आधार पर अंतिम निर्वाचकों में हरलाखी विधानसभा में पुरूष मतदाताओं की संख्या-156519, महिला मतदाताओं की संख्या-141443 तथा अन्य मतदाताओं की संख्या-22, बेनीपट्टी विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या-162102, महिला मतदाताओं की संख्या-146979 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या-8, बिस्फी विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या-176349, महिला मतदाताओ की संख्या-163742 एवं अन्य मतदाताओ की संख्या-30 है।* *वही मधुबनी विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या-187603, महिला मतदाताओं की संख्या-171030 तथा अन्य मतदाताओं की संख्या- 20 है। मधुबनी जिला के मधुबनी लोकसभा के 04 विधानसभा को मिलाकर कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या-682573, महिला मतदाताओ की कुल* *संख्या-623194 तथा अन्य मतदाताओं की कुल संख्या-79 है। वही दरभंगा जिले के केवटी विधानसभा में पुरूष मतदाताओं की संख्या-160874, महिला मतदाताओं की संख्या-143313 तथा अन्य मतदाताओं की संख्या-5, जाले विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की* *संख्या-170964, महिला मतदाताओं की संख्या-153971 तथा अन्य मतदाताओं की संख्या-7 है। इस प्रकार दरभंगा जिले के केवटी एवं जाले विधानसभा क्षेत्र में कुल पुरूष मतदाताओं की संख्या-331838, कुल महिला मतदाताओं की संख्या-297284 एवं अन्य मतदाताओं की कुल संख्या-12 है।*
*मधुबनी लोक सभा क्षेत्र में मूल मतदान केन्द्र की संख्या विधानसभावार यथा-हरलाखी-301, बेनीपंट्टी-307, बिस्फी-333, मधुबनी-364, केवटी-305 एवं जाले-329 कुल मूल मतदान केन्द्रों की संख्या-1939 है। मधुबनी जिलान्तर्गत कुल-176 क्रिटिकल एवं कुल 34 भेद्य मतदान केंद्र है। मधुबनी जिला अंतर्गत 1305 मतदान केंद्र हेतु 5742 मतदानकर्मियों(सुरक्षित सहित) की प्रतिनियुक्ति की गयी है। प्रत्येक पीएसएल पर स्थैतिक बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।*
*मधुबनी लोक सभा क्षेत्र में विधानसभावार मतदान केन्द्रों पर लाईव वेव कास्टिंग किया जाना है।* *जिसमें हरलाखी-173, बेनीपट्टी-150, बिस्फी-196,मधुबनी-188, केवटी-154 तथा जाले-165 विधानसभा के कुल-1026 मतदान केन्द्रों पर लाईव वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गयी है।* *मधुबनी लोक सभा में विधानसभावार माईक्रो प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिसमें हरलाखी-30, बेनीपंट्टी-30, बिस्फी-30, मधुबनी-30, केवटी-42, जाले-50 कुल-212 माईक्रो प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी है।* *मधुबनी लोक सभा क्षेत्र में कुल 211 सेक्टर दंडाधिकारी, एसएसटी-26, एफएसटी-22 जोनल दंडाधिकारी-91 एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी 10 लगाया गया है। मधुबनी जिलान्तर्गत एम0सी0सी0 उल्लंघन के मामले में राजनगर एवं हरलाखी विधानसभा क्षेत्र में 01-01 कुल-02 प्राथमिकी दर्ज की गयी है।*
*मतदान हेतु फोटो पहचान-पत्र(ईपिक) के अतिरिक्त वैकल्पिक दस्तावेजों यथा-आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी(यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार है।*
*

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया