
पटना
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पटना शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना राजीव मिश्रा एवं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार आनंद शर्मा द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के क्रम में आज ए.एन कॉलेज, पटना का भ्रमण किया गया।
यहाँ पोल्ड ईवीएम के लिए स्ट्राँग रूम रहेगा एवं 4 जून को मतगणना होना है। जिलाधिकारी ने भवन कार्यपालक अभियंता एवं अन्य अधिकारियों को अवश्यक निदेश दिया। अधिकारियों ने पोल्ड ईवीएम के संग्रहण एवं सुचारु रूप से मतगणना हेतु व्यवस्थाओं का अनुश्रवण किया।
सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन के लिए पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। सभी पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया