मधुबनी। तेज रफ्तार अनियंत्रित गिट्टी लदे हाइवा ट्रक ने खजौली-कलुआही मुख़्य मार्ग पर मॉर्निग वॉर्क पर जा रहे सुबह में पति-पत्नी को कुचल दिया। जहां महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी पति गंभीर रूप से घायल हैं जिसका ईलाज सदर अस्पताल मे चल रहा हैं। मृतिका महिला की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के पंचायत शराबे के गांव ठाहर वार्ड नंबर 14निवासी चंदेश्वर पाठक के पत्नी 50वर्षीय उषा देवी के रूप मे की गई हैं। घटना देख स्थानीय युवकों ने तकरीबन 3किलोमीटर तक खदेड़कर हाइवा ट्रक को चालक के साथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर खजौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतिका के परिजनों ने बताया की शनिवार सुबह नौ बजे की घटना हैं। उन्होंने बताया की अपने घर से चंदेश्वर पाठक अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सड़क किनारे होते हुए दोनो टहलते जा रहे थे। इसी दौरान कुछ ही दूर जाने पर खजौली-कलुआही मुख़्य मार्ग पर गिट्टी लदे अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। जिसमें उषा देवी की दर्दनाक मौत हो गई और उनके पति चंदेश्वर पाठक गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका ईलाज सदर अस्पताल मे चल रहा हैं। इधर पुलिस हाइवा ट्रक को कब्जे मे लेकर तहकीकात कर रहीं हैं।

नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच PM ओली का इस्तीफा संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, आग लगाई; राष्ट्रपति के घर तोड़फोड़
यात्री-नागार्जुन की पुण्यतिथि पर विद्यापति सेवा संस्थान ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीएम और एसपी ने किया शहर में छठ घाटों का निरीक्षण
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संरक्षण पर केंद्रित होगा मिथिला विभूति पर्व का 52 वां समारोह
सांसद पप्पू यादव और उनकी सांसद पत्नी रंजित रंजन के बीच क्यों है विवाद रंजित रंजन क्यों कहा कि उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं।
*बिहार विधानसभा उप-चुनाव: प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को चेताया, कहा- बीजेपी को दिया गया हर वोट नीतीश की ताकत बढ़ाएगा, वही नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाकर घर-घर में झगड़े करवाए और स्मार्ट मीटर लगवाकर आपके घरों की बिजली कटवा दी*