मधुबनी के गिलेशन बाजार में भारी मात्रा में उतर रही शराब की खेप में अंग्रेजी शराब 247 लीटर जप्त की गई। नगर थाना की पुलिस ने 3 बजे भोरहरिया में कारवाई करते हुए पिकअप से उतार रहे शराब के साथ दो तस्कर को भी पकड़ा है। वही मौके पर पिकअप चालक गाड़ी को लेकर भागने में कामयाब रहा। नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आगामी मधुबनी लोक सभा चुनाव को देखते हुए मधुबनी पुलिस अलर्ट है। जहां आम लोगों से सूचना लेकर शराब कारोबारी और अपराधियों को धर–पकड़ लगातार कर रही है।
उन्होंने कहा कि उक्त थाना क्षेत्र से सूचना मिली की पिकअप से शराब की खेप को उतारी जा रही है। सूचना मिलते ही उक्त तस्कर और शराब को जप्त करने स्थल पर गए। जहां चार से पांच लोग शराब उतार रहे थे। पुलिस को आते देख पिकअप चालक एवं अन्य तस्कर भागने में सफल रहा। लेकिन दो तस्कर को खदेड़कर पकड़ा गया। जिसका नाम केदार पंजियार और राजा राम मंडल है। उन्होंने बताया कि शराब का कारोबार करने में अधिक शराब माफियां शामिल है। जिसके गिरफ्तारी करने को लेकर नगर थाना पुलिस जांच कर रहे है। पकड़ाए गए शराब तस्करों का शराब कारोबारी एवं तस्करी करने का इतिहास रहा है।

मोहम्मद शमशेर खान गिरफ्तार… अंजली कुमारी को बहलाफुसला ले गया था तमिलनाडु
रूद्रपुर थाना पुलिस ने 200 लीटर शराब का किया विनष्टीकरण, 40 लीटर किया बरामद.
श्रम संसाधन विभाग के धावा दल द्वारा 02 (दो) बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त
मधुबनी के कमला नदी में तैरते हुए एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में
ढाका में अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक टीम पर हमला
दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल