पूर्व कुलपति डा रामबदन यादव के निधन पर प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने शोक जताया बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के पूर्व कुलपति डा रामबदन यादव के निधन पर सीएम साइंस कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी ने बुधवार को शोक जताया। मिथिला के शैक्षणिक जगत खासकर रसायन शास्त्र के लिए उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए उन्होंने कहा कि वे मूलतः शिक्षक थे और जीवन पर्यन्त अपने शिक्षक धर्म का निर्वाह करते रहे। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सीएम साइंस काॅलेज और पीजी रसायन शास्त्र विभाग में उनके द्वारा दिया गया शैक्षणिक योगदान हमेशा सराहनीय और अनुकरणीय बना रहेगा। उन्होंने उन्हें मिलनसार स्वभाव वाला शिक्षाविद् बताते हुए छात्रों का सच्चा हितैषी बताया। सीएम साइंस कॉलेज के शिक्षक के रूप में बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यभार ग्रहण करने वाले डा रामबदन यादव बहुगुण संपन्न व्यक्तित्व थे। अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व के हमेशा जीवंत बने रहेंगे। 
इसके साथ ही उन्होंने भारत के दिग्गज वकीलों में शुमार रहे फली एस नरीमन और आवाज की दुनिया के जादूगर अमीन सयानी के निधन पर भी गहरा दुःख जताया। उन्होंने कहा कि अपने लंबे करियर में नरीमन जहां देश के कई ऐतिहासिक मामलों का हिस्सा बने। वहीं गोलकनाथ केस और केशवानंद भारती केस जैसी ऐतिहासिक न्यायिक कार्यवाही का वे हिस्सा रहे। वहीं अमीन सयानी भारत के एक मशहूर रेडियो अनाउन्सर थे। जिन्होंने अपनी आवाज के जादू से सिर्फ़ भारत में ही नहीं बल्कि एशिया में भी ख्याति पायी।इनका मशहूर कार्यक्रम “बिनाका गीतमाला” रेडियो सिलोन से प्रसारित होने वाला लोकप्रिय कार्यक्रम था।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया