लखनऊ के आनादलोक कालोनी में रविवार को अपना दल बलिहारी पार्टी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष गुरु शरण जी की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई बैठक का संचालन कनिकराम पटेल राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज पटेल ने कहा कि अपना दल बलिहारी पार्टी पूरी तरह तनमयता से लोकसभा चुनाव में लड़ेगा और जिस लोक सभा क्षेत्र में चुनाव में नहीं रहेगा वहां पर समान विचारधारा वाले चरित्रवान प्रत्याशियों का समर्थन करेगा। उन्होंने वर्तमान राजनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी पार्टी ना तो नीति सिद्धांत की बात करती है ना ही उसे पर चलकर देशहित में कोई फैसला नहीं करती है और जब नीति सिद्धांत से हटकर राजनीति शुरू होगी तो ना तो वह देश व समाज का भला होगा।
उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की विधानसभा के अंतर्गत दिए गए वक्तव्य को पांडव ने पांच गांव मांगा था, हम तो तीन (काशी मथुरा और अयोध्या) ही मांग रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि यही तीनों लेकर लखनऊ और दिल्ली पिछड़ों दलितों आदिवासियों के लिए खाली कर देना चाहिए।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गुरु शरण जी ने बलवीर सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष हरदोई, सूर्यभान कोल जिला अध्यक्ष चंदौली, सुरेंद्र प्रेमी जिला अध्यक्ष वाराणसी, शरद यादव जिला अध्यक्ष प्रयागराज तथा संतोष यादव मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश, पंकज मिश्रा प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश आदि पदाधिकारी को मनोनित घोषित किया और इन साथियों को अंग वस्त्र भेंट कर संगठन के विस्तार का जिम्मा इस आशा और विश्वास के साथ सोपा की सभी जिला अध्यक्ष एवम साथी अपने-अपने जिले में तन मन और धन से संगठन का विस्तार करेंगे।
बैठक को बैजभान पटेल संस्थापक, चंद्र प्रताप पटेल अध्यक्ष अनुशासन समिति, इंद्रजीत पटेल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सिद्धार्थ मिश्रा प्रदेश महासचिव, श्याम सिंह पटेल प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच, अरुण पटेल प्रदेश सचिव युवा मंच, कुंवर मयंक सिंह प्रदेश सचिव, सुश्री दिशा पटेल प्रदेश महासचिव महिला मंच, जयश्री पटेल, सुमित पटेल आलोक वर्मा (एडवोकेट), लल्लन पाल (एडवोकेट), अंकुर पटेल सिद्धार्थ श्रीवास्तव, अनीश वर्मा राघवेंद्र वर्मा आदि ने संबोधित किया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया