अगर सरकार आपके धान को सही कीमत पर खरीदती तो बिहार के किसान भी पंजाब-हरियाणा के किसानों की तरह अच्छा पैसा कमा पाते: प्रशांत किशोर
खगड़िया*: जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप धान को सही कीमत पर बेचते तो पंजाब, हरियाणा के किसानों की तरह अच्छा पैसा कमाते। लेकिन, आपने जीवन में कभी धान, गेहूं, मकई के लिए वोट ही नहीं किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि आपने कभी फैक्ट्री-रोजगार के लिए वोट नहीं दिया। अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए वोट नहीं दिया। अभी दो महीने पहले धान की कटाई हुई है। आपने धान की बिक्री की है, धान की कीमत है 2100 रुपए और आपने बेचा है 1650, 1700, 1800 रुपए में। ये बात सभी लोगों को पता है कि अगर आप 2100 रुपए में धान की बिक्री करते तो आपकी आमदनी बढ़ती। आप भी पंजाब, हरियाणा के किसानों की तरह अच्छा पैसा कमाते। लेकिन, आपने जीवन में कभी धान, गेहूं, मकई के लिए वोट ही नहीं किया। जब आप लोग पढ़ाई के लिए, रोजगार के लिए, अपनी आमदनी के लिए वोट ही नहीं देते हैं, तो वो मिलेगा कैसे? यही बात बताने के लिए मैं गांव-गांव घूम रहा हूं। 
जन सुराज पदयात्रा में शामिल हुए लोक गायक छैला बिहारी, गीतों को सुना बटौरी तालियां*
बता दें कि गोगरी ब्लॉक के छोटी मुस्कीपुर गांव में जन सुराज पदयात्रा में बिहार के लोक गायक, अभिनेता छैला बिहारी भी शामिल हुए। वहीं लोगों को वोट के प्रति ना केवल जागरूक किया बल्कि अपने गीतों की कुछ लाइनों को गाकर सुनाया भी। जिसके बाद जन सभा में शामिल लोगों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया