
पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मौर्या होटल परिसर में आयोजित ई-वाहन एक्सपो कार्यक्रम का फीता काट कर उद्घाटन किया।
इस दौरान परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सीएम का स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न ई-वाहन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

ई-एक्सपो में मुख्यमंत्री ने सभी स्टालों पर जाकर विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाए गए ई-वाहन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसकी कार्यपद्धति और विशेषताओं की जानकारी भी ली।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सीएम के निजी सचिव दीपक कुमार, प्रधान सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ, अनुपम कुमार, सीएम के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, परिवहन आयुक्त असीमा जैन, जिला पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया