पटना | आयुक्त, पटना प्रमंडल एवं पुलिस महानिरीक्षक, केंद्रीय प्रक्षेत्र, पटना द्वारा जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ दिनांक 13 जनवरी, 2024 को आयोजित होने वाले अध्यापक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गयी। इसको लेकर गाँधी मैदान पटना का निरीक्षण किया गया तथा इससे संबंधित आवश्यक निदेश भी दिया गया।
विदित हो कि 13 जनवरी को गांधी मैदान में शिक्षक नियुक्ति पत्र का वितरण होना तय है। इस बीच गांधी मैदान में होने वाले सामूहिक नियुक्ति पत्र वितरण का समय बदला गया है। सफल अभ्यर्थियों को 3 बजे की बजाय अब 12 बजे नियुक्ति पत्र मिलेगा।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।