
नई दिल्ली | संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र होगा। सूत्रों की मानें तो 9 फरवरी तक ये सत्र चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को 31 जनवरी को संबोधित करेंगी। उसके बाद एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।
संसद का ये बजट सत्र मोदी सरकार के दूसरा कार्यकाल का आखिरी सत्र होगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार इस अंतरिम बजट में महिलाओं और किसानों से जुड़े बड़े ऐलान कर सकती है। सूत्रों की मानें तो सरकार किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि को दोगुना करने का प्रस्ताव ला सकती है।
बता दें कि बीते साल चार दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था, जोकि तय समय से एक दिन पहले ही समाप्त हो गया था। ये सत्र इसलिए महत्वपूर्ण रहा कि इस दौरान सरकार ने अपराध और न्याय से जुड़े नए बिलों को पास कराया था।

कौन हैं सुशीला कार्की ? जो बनी नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री !
नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की
नेपाल के मौजूदा हालत क्या हैं ? तस्वीरों के माध्यम से जाने !
Nepal protests: 24 घंटे के बाद काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू, नेपाल की सेना ने संभाली कमान
नेपाल जेल ब्रेक: 550 कैदी फरार, बिहार बॉर्डर पर हाई अलर्ट – 10 गिरफ्तार
नई दिल्ली: जल रहा है नेपाल… अब तक 22 लोगों की मौत, आज बंद रहेगा पशुपतिनाथ मंदिर; पढ़ें 5 लेटेस्ट अपडेट