
अयोध्या | कांग्रेस की ओर राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण अस्वीकार करने पर हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास भड़क गए हैं। उन्होंने बुधवार को एक न्यूज़ चैनल से कहा कि ये राम द्रोही लोग हैं। इन्हें बुलाना ही नहीं चाहिए था। क्या भगवान राम बीजेपी के हैं? अगर ये कभी आये तो इनको जूतों की माला पहनायेंगे। बता दें कि अयोध्या में आयोजित 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने दूरी बना ली है।
कांग्रेस महासचिव संचार जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इसे आरएसएस और भाजपा के कार्यक्रम का निमंत्रण बताते हुए अस्वीकार कर दिया है।
जयराम रमेश ने कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस के तीनों शीर्ष नेता शामिल नहीं होंगे, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है और अर्द्धनिर्मित मंदिर का चुनावी लाभ के लिए उद्घाटन किया जा रहा है।
जयराम रमेश ने एक बयान में ये दावा किया कि मंदिर का निर्माण कार्य अधूरा है और इसका उद्घाटन चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी बीजेपी और आरएसएस के आयोजन के इस निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के तीन प्रमुख नेताओं को निमंत्रित किया गया था।

आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की जयंती विशेष
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहाकार समिति सदस्य को मिला “ओम ऋषि” उपाधि सम्मान
जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गया, बोले – बेलागंज और इमामगंज उप-चुनाव लड़ सकता है जन सुराज
राजद प्रदेश अध्यक्ष ने डा. अशोक को बनाया राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष, पार्टी को मजबूत करने की सौंपी जिम्मेदारी
महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में यूजीसी नेट कोचिंग शुरू, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
*BREAKING – जन सुराज से जुड़े तीन बड़े नाम*