
मधुबनी | जिला के जयनगर थाना स्थित कमलानदी में मंगलवार की शाम को स्थानीय लोगों ने नदी में तैरते हुए एक अज्ञात व्यक्ति शव देखा, देखते ही देखते कमला नदी में तैरते हुए एक अज्ञात व्यक्ति के शव की जानकारी पूरे इलाके में तेजी से फैल गई।
देखते ही देखते आस पास के लोगो की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठी होनी शुरू हो गई, वही कमला नदी के पानी में तैरते हुए शव मिलने की जानकारी स्थानीय लोगो के द्वारा जयनगर थाना पुलिस को दी गई। नदी में अज्ञात व्यक्ति की शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, मौके पर लगे भीड़ को हटाया और कमला नदी के एक किनारे में देखा की एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैर रहा है। जिसके बाद जयनगर पुलिस टीम पानी में तैरते हुए शव को पानी से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए, कमला नदी के पानी में तैरते हुए एक अज्ञात व्यक्ति के शव को करीमस्कत करने के बाद पानी से बाहर निकाला जा सका।
जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगो से मृतक अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान के लिए पूछताछ करने लगे लेकिन मौके पर मौजूद लोगो ने शव को पहचाने से इंकार कर दिया। वही मृतक व्यक्ति सांवले रंग का है और व्हाइट काले रंग का फुलबाजू वाला शर्ट पहना हुआ है और काले रंग का पेंट पहना हुआ है। वही जयनगर पुलिस आस पास के इलाके में अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है। जयनगर थाना पुलिस अज्ञात व्यक्ति के को अपने कब्जे में लेकर आगे की कागजी प्रक्रिया में जुट गई।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया