
वैशाली | कालाजार पर प्रभावी नियंत्रण व कालाजार मुक्त जिले की यथास्थिति बनाए रखने के लिए सोमवार से जिले के प्रत्येक प्रखंड की आशा दीदी के एक दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी। प्रशिक्षक के तौर पर जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ गुड़िया कुमारी ने कालाजार के लक्षण, कारक और उपाय पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि कालाजार बालू मक्खी के काटने से होने वाला एक रोग है, जिसमें व्यक्ति बुखार या बार बार बुखार के साथ अन्य तकलीफों से भी पीड़ित हो जाता है। इसके परजीवी वैसी जगहों पर ज्यादा पनपते हैं जहां अंधेरा और नमी दोनों हो। गांव के गौशाला व चापाकल जैसी जगहों पर इसके परजीवी के पनपने की संभावना ज्यादा हो सकती है।
कालाजार के सामाजिक निदान के लिए वर्ष में दो बार आइआरएस के चक्र भी चलाए जाते हैं। इसमें प्रत्येक राजस्व ग्रामों में एसपी पाउडर का छिड़काव किया जाता है। पिछले वर्ष जिले में कुल 5 कालाजार और 8 को इंफेक्शन के कालाजार मरीज थे।

आरके 39 किट से होती है जांच
डॉ गुड़िया कुमारी ने आशा कार्यकर्ताओं को बताया कि कालाजार की जांच के लिए प्रत्येक प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरके 39 किट के माध्यम से की जाती है। यह सभी केंद्रोंर है। वहीं इसके इलाज के लिए अब मात्र एक सूई एम्बीजोम दी जाती है, पर इसके लिए उस रोगी की विशेष शारीरिक जांच भी की जाती है। प्रशिक्षण के दौरान राघोपुर और बिदुपुर की करीब 60 आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं प्रशिक्षण के दौरान जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ गुड़िया कुमारी, हेल्थ एजुकेटर राकेश कुमार सिंह,भीडीसीओ राजीव कुमार,भीडीसीओ प्रीति आनंद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कालाजार के लक्षण
-वजन घटना
-कमजोरी महसूस होना
-कई हफ्ते या महीने तक बुखार बना रहना
-लिवर में वृद्धि होना
-रक्तस्राव होना
-लसीका ग्रंथियों में सूजन आना।

आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की जयंती विशेष
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहाकार समिति सदस्य को मिला “ओम ऋषि” उपाधि सम्मान
जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गया, बोले – बेलागंज और इमामगंज उप-चुनाव लड़ सकता है जन सुराज
राजद प्रदेश अध्यक्ष ने डा. अशोक को बनाया राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष, पार्टी को मजबूत करने की सौंपी जिम्मेदारी
महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में यूजीसी नेट कोचिंग शुरू, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
*BREAKING – जन सुराज से जुड़े तीन बड़े नाम*