राजस्व समन्वय समिति एवं राजस्व संग्रहण की समीक्षात्मक बैठक, भूमि विवाद से संबंधित परिवाद एवं दाखिल-खारिज के प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश
जमुई | जिला पदाधिकारी जमुई राकेश कुमार भाoप्रoसेo की अध्यक्षता में समाहरणालय जमुई स्थित संवाद कक्ष राजस्व समन्वय समिति एवं राजस्व संग्रहण की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा जिले सभी अंचलाधिकारी को भूमि विवाद से संबंधित परिवाद, लोक सेवाओं का अधिकार, बसेरा के तहत एक भी भूमिहीन छूटे नहीं, दाखिल-खारिज के प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
वहीं डीसीएलआर जमुई को नियमित रूप से अंचलों का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता जमुई सत्येंद्र कुमार मिश्रा भूमि सुधार उपसमाहर्ता जमुई तारीक सहित सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।