
पटना | इन दिनों हिन्दु देवी देवताओ खासकर राम मंदिर को लेकर महागठबंधन के नेताओं द्वारा लगातार आपत्तिजनक वयान दिए जा रहे हैं। एक तरफ बिहार के शिक्षामंत्री ने चन्द्रशेखर ने कहा है कि मंदिर का रास्ता गुलामी का रास्ता है तो दुसरी ओर राजद के विधायक अजय यादव ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में ब्लास्ट करवा सकते हैं। इस वयान के बाद तो बिहार में बवाल मच गया है।
वहीं जदयू के बड़ बोला विधायक जो अपने वयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं गोपाल मंडल ने शिक्षा मंत्री के वयान का समर्थन किया है। गोपाल मंडल ने कहा है कि शिक्षा मंत्री विद्वान हैं वे गलत नहीं बोल सकते। उन्होंने कहा है कि भगवान राम केवल भाजपा के नहीं सबके हैं। भगवान श्री राम श्रीकृष्ण और सभी देवी-देवता हर नर नारी के लिए सदियों पूज्यनीय हैं।
फिर राममंदिर को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री वोट के लिए जो राजनीति कर रहे हैं इसे देश की जनता समझ रही है। अयोध्या राम मंदिर भाजपा का मंदिर नहीं है यह सबों के आस्था का केंद्र है। मंदिर निर्माण भाजपा नहीं न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण देशवासियों कराया है। गोपाल मंडल यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा ठीक कह रहे हैं विधायक अजय यादव नरेंद्र मोदी कुछ भी करवा सकते हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने पटना लगातार बम ब्लास्ट करवाते रहे । देश की जनता फुलबामा की घटना को नहीं भूली है । चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी कुछ भी करा सकते हैं। इन बयानों के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। दोनों तरफ भाजपा और महागठबंधन की ओर से वयानबाजी तेज हो गई है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया