– राजनीतिक लाभ लेने को मुसलमान व पाकिस्तान पर इल्जाम लगा देगी : अजय यादव
– पीएम मोदी ने मंदिर निर्माण में करदाताओं की गाढ़ी कमाई बर्बाद की

पटना | अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इस बीच बिहार में अतरी के राजद विधायक अजय यादव ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने के लिए बीजेपी 22 जनवरी के भव्य कार्यक्रम में राम भक्तों पर ब्लास्ट करा सकती है और उसका राजनीतिक लाभ लेने के लिए पाकिस्तान और मुसलमान पर इल्जाम लगा देगी।
अजय यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों के साथ एक बैठक को संबोधित करते हुए ये विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इसका राजनीतिक लाभ लेने के लिए बीजेपी पाकिस्तान और मुसलमानों का नाम लेगी।
इसी के साथ राजद विधायक अजय यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अयोध्या में बने राम मंदिर में करदाताओं का पैसा लगाया है। मंदिर निर्माण में करदाताओं की गाढ़ी कमाई बर्बाद कर दी है।
बता दें कि बिहार में महागठबंधन सरकार के ये कोई पहले नेता नहीं है, जिसने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और निमंत्रण को लेकर विवादित बयान दिया है। इसके पूर्व नालंदा में जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भी विवादित टिप्पणी की थी। हालांकि, इन नेताओं के बयानों के उलट महागठबंधन की पार्टियां ये कहती आ रही हैं कि भगवान राम सभी के हैं, केवल बीजेपी के ही नहीं। लेकिन अब अजय यादव के बिगड़े बोल से बिहार ही नहीं देश के सियासी गलियारों में घमासान मचने की पूरी संभावना है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया