
पटना | एनएच/बाईपास सड़क पर सुरक्षित एवं सुचारू यातायात संचालन के लिए रविवार को पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के परियोजना निदेशक-2 अजय कुमार, ट्रैफिक एस पी पी के झा, पटना, ट्रैफिक डीएसपी और डीएमआरसी के अधिकारियों और एनसीसीएल की टीम द्वारा संयुक्त रूप से साईट निरीक्षण किया गया।
भूतनाथ के पास एनएच पर पटना मेट्रो के साईट पर निर्माण गतिविधियों की वजह से यातायात बाधित न हो और निर्माण कार्य सुरक्षित एवं सुचारू रूप से हो सके के लिए संयुक्त निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के पश्चात निम्न बिन्दुओं पर निर्णय लिया गया।
अभी एनएच की एक लेन (उत्तर की ओर) को मेट्रो की टीम द्वारा 1.2 किमी तक ब्लॉक कर दिया गया है और ट्रैफिक केवल एक साइड (दक्षिण की ओर) ही चल रहा है। इस सम्बन्ध में ट्रैफिक एस पी ने निर्देश दिया है कि इसे केवल 300-400 मी तक ही रखा जाये। इसे लागू करने के लिए हाईवे पर बीच में रास्ता खोला जा सकता जिसे काम पूरा होने के बाद बंद किया जा सकता है। सड़क पर चलने वालों की सुरक्षा का हमेशा ध्यान रखना होगा। हाईवे पर बीच में रास्ता खोलने का परिवर्तित होते रहना चाहिए जिसमें पिछले जगह जहाँ रास्ता खोला गया था उसे बंद कर के नई जगह रास्ता खोलना चाहिए।

उत्तर की ओर की 1 लेन पर पूरी सख्ती के साथ 12:00 AM से 04:00 AM ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।
दक्षिण की ओर चालू लेन के किनारे को समतल किया जायेगा और उसका विकास किया जायेगा जिससे उस पर भी यातायात चल सके। ट्रैफिक एस पी ने सड़क कर चलने वालों की सुरक्षा के मद्देनज़र निर्देश दिया है कि पूरे परिवर्तित मार्ग के किनारों पर रिफ्लेक्टिव टेप और प्रकाश की समुचित प्रकाश की व्यवस्था की जाये।
डीएमआरसी ने विकसित किये जा रहे क्षेत्रों में अवैध पार्किंग का मुद्दा उठाया जिसके कारण रात के समय यातायात बाधित होता है। ट्रैफिक एसपी ने इस सम्बन्ध में आश्वासन दिया है कि पुलिस अवैध पार्किंग के मुद्दे को पहले ही हल कर लेगी।

ट्रैफिक एस पी ने निर्देश दिया कि रात्रि में होने वाले मार्ग परिवर्तन की जानकारी उन्हें और ट्रैफिक डी एस पी को सुबह 9 बजे तक प्राप्त हो जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त स्थानीय पुलिस थाना को भी मार्ग परिवर्तन विषय में उस सुबह एवं रात्रि में मार्ग परिवर्तित करने के पहले सूचित करना होगा।
ट्रैफिक एस पी ने इस बात का भी आश्वासन दिया कि परिवर्तित मार्ग के दोनों सिरों पर स्थानीय पुलिस की व्यवस्था की जाएगी जो सुगम यातायात को सुनिश्चित करेंगे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया