लगातार कुहासे के कारण अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में खेतों में लगी हुई फसले चौपट हो रही है। इसमें आलू, टमाटर, मिर्च आदि की फसल झुलस रही है। किसानों का कहना है कि लगातार घने कुहासे और उससे टपकने वाले पानी के कारण फसलों के पौधे पूरी तरह से झुलस कर सिकुड़ जा रहे हैं। वहीं टमाटर की फसल पीली हो रही है। काफी लागत और श्रम के बाद फसल किसानों ने लगाई थी।
इस इलाके में आलू, टमाटर और मिर्च के बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। पंडारक के परसावा गांव सहित कई क्षेत्रों के किसान प्रकृति के इस प्रकोप से परेशान हैं। वही फसलों को बचाने के लिए लगातार रासायनिक दवाओं का उपयोग किया जा रहा है जिससे खर्च बढ़ रहा है।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।