
पटना | बिहार जनता दल यू के प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य अजय नारायण चौधरी मनोनीत हुए। इस आशय का एक पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जारी किया है। श्री चौधरी का लम्बे राजनीतिक कैरियर देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह पद दिया है। उन्होंने पूर्व में प्रखंड महासचिव जद यू लखनौर, प्रखंड उपाध्यक्ष जद यू लखनौर, जिला महासचिव सह प्रवक्ता युवा जदयू मधुबनी, प्रदेश महासचिव एवम प्रदेश उपाध्यक्ष युवा जदयू बिहार के पद पर पार्टी में काम कर चुके हैं।
श्री चौधरी की पहचान जद यू में एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में है। इनके मनोनयन पर जल संसाधन मंत्री संजय झा, पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव रंजीत झा, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कामत, अजय कुमार टिबड़ेवाल, मुन्ना भंडारी, शिवचन्द्र झा ,सुधीर वर्णवाल, शशि कांत चौधरी, विपिन गांधी, अरुण मंडल सहित दर्जनों अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया