
पटना | मोइन-उल-हक स्टेडियम में शुक्रवार से बिहार और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच खेला जा रहा है। जिसके लिए मुंबई की टीम बुधवार को ही पटना पहुंची। एयरपोर्ट पर मुंबई टीम के खिलाड़ियों को फूल देकर बीसीए के अधिकारियों ने ज़ोरदार स्वागत किया। बताते चलें कि आशुतोष अमन को बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है।
रणजी ट्रॉफी में 23 साल बाद बिहार क्रिकेट की वापसी हो रही है। स्टेडियम का हाल तो बहुत ही बदतर दिखाई दे रहा है पर लोगो के लिए एंट्री फ्री में रखी गई है और लोगों में काफी उत्साह है। इस मैच के होने से पटना के मोइनुल हक स्टेडियम की रौनक बरसों लौटी। रौनक का मतलब यह नहीं है कि स्टेडियम का कायाकल्प हो गया है और उसकी सुंदरता अच्छी हो गई बल्कि बरसों बाद दर्शकों की गूंज इस स्टेडियम में सुनाई दी। इस मैच के आयोजन से मोइन उल हक स्टेडियम के जीर्णोद्धार की आशाएं भी जीवंत हुईं हैं।

वहीं इस मुकाबले में मुंबई की ओर इंटरनेशनल प्लेयर आंजिक्य रहाणे, स्टार प्लेयर सरफराज खान, शिवम दूबे, धवल कुलकर्णी जैसे प्लेयर खेल रहे हैं। हालांकि आंजिक्य रहाणे इस मैच में नहीं खेल हैं पर दर्शक उनके दीदार की आवाज बार-बार पवेलियन से लगाते नजर आए। अंतत: आयोजकों ने चायकाल के दौरान आंजिक्य रहाणे को सुरक्षा घेरे के अंदर लेकर मैदान में घूमा कर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। आंजिक्य रहाणे ने ऑटोग्राफ भी दिये। इस दौरान मुंबई टीम के लोकल मैनेजर रुपक कुमार भी उनके साथ दिखे।

कौन हैं सुशीला कार्की ? जो बनी नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री !
नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की
नेपाल के मौजूदा हालत क्या हैं ? तस्वीरों के माध्यम से जाने !
Nepal protests: 24 घंटे के बाद काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू, नेपाल की सेना ने संभाली कमान
नेपाल जेल ब्रेक: 550 कैदी फरार, बिहार बॉर्डर पर हाई अलर्ट – 10 गिरफ्तार
नई दिल्ली: जल रहा है नेपाल… अब तक 22 लोगों की मौत, आज बंद रहेगा पशुपतिनाथ मंदिर; पढ़ें 5 लेटेस्ट अपडेट