
कुमुद रंजन सिंह/नालंदा
विगत दस वर्षों से उत्क्रमित मध्य विद्यालय दरियासराय में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षक जयराम दास को प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति उपरांत विद्यालय के शिक्षकों, बच्चों व ग्रामीणों द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर विदाई दी गई। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि जयराम सर का विद्यालय विकास में काफी योगदान रहा है, वे गांव में घूम घूम कर अभिभावकों से मिलकर बच्चों की समस्याओं का समाधान करते रहे हैं। विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष रिंकू देवी ने कहा कि ये सर समाज के सबसे निचले तबके के बच्चों को जिस प्यार दुलार से शिक्षा की मुख्य धारा में लायें हैं वह कोई आदर्श शिक्षक ही कर सकता हैं। विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव कंचन माला ने बताया कि सर गरीब बच्चों को नियम से इतर चलकर भी अपनी राशि से बच्चों को कॉपी, कलम, स्वेटर, टाई – बेल्ट बाँटकर मदद करते थे।
प्रभारी प्रधानाध्यापक रोहित कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि सर के यहां से जाने के उपरांत ऐसा लगता है कि हमने एक बहुमूल्य मार्गदर्शक अभिभावक खो दिया है। इन्ही सर के प्रेरणा और सभी शिक्षकों के सहयोग से सभी बच्चों के लिए टीवी के माध्यम से पढ़ाई की शुरुआत कर पाया हूँ, जिससे बच्चे काफी लाभान्वित हो रहे हैं।

इस मौके पर पदोन्नत प्रधानाध्यापक जयराम दास जी ने सभी बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ने और विद्यालय तथा गांव का नाम रौशन करने को प्रेरित किया। उन्होंने सभी अभिभावकों को कहा कि आप बच्चों पर कम से कम आधा घंटा ध्यान दीजिए ताकि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य का निर्माण हो सके। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि जब आप कक्षा में जाएं तो ऐसा सोचें कि आप अपने बच्चों को पढ़ा रहे हैं। जब कोई बच्चा अच्छा करेगा तो आपका मान सम्मान में वृद्धि होगी और समाज आपको सम्मान की नजरों से देखेगा। कार्यक्रम को शिक्षक बिन्दु पासवान, सत्येंद्र कुमार, इंदुवरी सिन्हा, बंटी प्रसाद, मो0 शब्बीर अख्तर, धीरज कुमार अकेला, मुकेश कुमार सिन्हा, मो0 नज़मुद्दीन, अर्चना देवी, नवल किशोर प्रसाद, कंचन कुमारी ने जयराम सर के किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला। विदा हो रहे शिक्षक जयराम दास ने अपनी याद स्वरूप दो औषधीय पौधों का विद्यालय में रोपण किया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया