
डेस्क | नई शिक्षा नीति में शैक्षणिक सत्र 2023-24 से दो साल की बीएड की मंजूरी देना बंद कर दिया गया है। इसको लेकर एक सर्कुलर भी जारी किया गया है। जिसमें साफ कहा गया है कि – शिक्षक शिक्षा (एनसीटीई) ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) शुरू किया है। जिसमें बी.एड. कार्यक्रम को दो साल से बढ़ाकर चार साल कर दिया गया है और दो साल की बीएड की मंजूरी देना बंद कर दिया गया है।
दरअसल, भारतीय पुनर्वास परिषद् के तरफ से एक सर्कुलर जारी किया गया है। जिसमें यह कहा गया है कि – शिक्षक शिक्षा (एनसीटीई) ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) शुरू किया है जिसमें बी.एड. कार्यक्रम को दो साल से बढ़ाकर चार साल कर दिया गया है और दो साल की बीएड की मंजूरी देना बंद कर दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 से इस काउंसिल ने किसी भी संस्थान को दो वर्षीय बीएड कोर्स चलाने के लिए नई मंजूरी नहीं देने का फैसला किया है।

कौन हैं सुशीला कार्की ? जो बनी नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री !
नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की
नेपाल के मौजूदा हालत क्या हैं ? तस्वीरों के माध्यम से जाने !
Nepal protests: 24 घंटे के बाद काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू, नेपाल की सेना ने संभाली कमान
ITR फाइलिंग 2024-25: पुराना टैक्स रिजीम चुनें या नया? जानें सही विकल्प
इनकम टैक्स विभाग ने शुरू की ‘TAXASSIST’ सुविधा, ITR फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ी