कोडरमा | अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्रीमती रिया सिंह ने अपने कार्यालय में कोडरमा जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों ने अपील की है कि मतदाता सूची में अभी भी किन्हीं मतदाताओं का नाम नहीं जुड़ा है, उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वायें।
उन्होंने कहा कि किन्हीं मतदाताओं का पहचान पत्र में खराब या एक सामान फोटो है, उसे भी सुधारने के लिए फार्म भरवायें। कोई भी मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे, छूटे हुए सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़े। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधी मौजूद रहे।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।