
समस्तीपुर/पटना | भारत सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” बुधवार (03-01-23) को समस्तीपुर जिले के पटोरी नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रही। जिले के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में यह यात्रा 6 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत प्रत्येक दिन दो स्थानों पर विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
समस्तीपुर जिले के नगरीय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के नवें दिन बुधवार को पटोरी नगर परिषद क्षेत्र के स्टेडियम के पास वार्ड संख्या 21 तथा जगदंबा स्थान वार्ड 21 के निकट आम जनता के बीच यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिस्प्ले वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री का विकसित भारत के संकल्प का वीडियो संदेश चलाया गया। जिसे आम जनों द्वारा देखा गया। साथ ही साथ कार्यक्रम में उपस्थित आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई।
कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने बैंक द्वारा भारत सरकार द्धारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही उज्जवला योजना के लिए पंजीयन भी किया गया। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ रथ को देख कर आम जनता में विशेष उत्साह देखा गया। यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालो को सम्मान करने तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाने को लेकर शपथ दिलाई गयी ।
इसके साथ ही पटोरी नगर परिषद के अंतर्गत रथ के साथ कार्यक्रमों की समाप्ति हो गई है, कल विकसित भारत संकल्प यात्रा मुसरी घरारी नगर परिषद में प्रवेश करेगी, उसके बाद दलसिंहसराय, सिंघिया तथा रोसड़ा नगरीय क्षेत्रों में रथ पहुंचेगा।

ITR फाइलिंग 2024-25: पुराना टैक्स रिजीम चुनें या नया? जानें सही विकल्प
इनकम टैक्स विभाग ने शुरू की ‘TAXASSIST’ सुविधा, ITR फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ी
UPI यूज़र्स के लिए खुशखबरी : अब बढ़ गई डेली पेमेंट लिमिट
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के मामले में सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर फैसला सुरक्षित
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस
दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, मलबे से 14 लोग सुरक्षित निकाले गए !