
– एमपी के पूर्व सीएम गए नए बंगले में, लोगों से की भावुक अपील
नई दिल्ली/भोपाल | अपने गृह क्षेत्र बुधनी में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अबकी मुख्यमंत्री न बन पाने को लेकर कहा कि इसके पीछे कोई बड़ा उद्देश्य होगा। कई बार राजतिलक होते होते वनवास भी हो जाता है। ऐसा किसी न किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए ही होता है, लेकिन चिंता मत करना। मेरी जिंदगी बहनों, बेटियों और जनता जनार्दन के लिए है। इस धरती पर तुम्हारी जिंदगी से दुख दर्द बांटने आया हूं। आपकी आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा। दिन और रात काम करूंगा और अब अपना पता है B-8, 74 बंगला। उसका नाम मैंने रख दिया है- ‘मामा का घर। यह नया घर जनता के लिए हर वक्त खुला है, निसंकोच मामा के घर आइए।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा-मेरे प्यारे बहनों-भाइयों और भांजे-भांजियों, आप सबसे मेरा रिश्ता प्रेम, विश्वास और अपनत्व का है। पता बदल गया है, लेकिन ‘मामा का घर’ तो मामा का घर है। आपसे भैया और मामा की तरह ही जुड़ा रहूंगा। मेरे घर के दरवाजे सदैव आपके लिए खुले रहेंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने जनता के लिए कहा कि आपको जब भी मेरी याद आये या मेरी जरूरत हो, नि:संकोच घर पधारिये आखिर यह आपके मामा और भैया का घर जो है।

आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की जयंती विशेष
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहाकार समिति सदस्य को मिला “ओम ऋषि” उपाधि सम्मान
जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गया, बोले – बेलागंज और इमामगंज उप-चुनाव लड़ सकता है जन सुराज
राजद प्रदेश अध्यक्ष ने डा. अशोक को बनाया राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष, पार्टी को मजबूत करने की सौंपी जिम्मेदारी
महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में यूजीसी नेट कोचिंग शुरू, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
*BREAKING – जन सुराज से जुड़े तीन बड़े नाम*