पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित आपदा जोखिम न्यूनीकरण कैलेण्डर 2024 का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।
कैलेण्डर के लोकार्पण के अवसर पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदय कांत मिश्रा, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पी०एन० राय, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कौशल किशोर मिश्रा एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।