
जनकपुर | रामलला के जलाभिषेक हेतु अयोध्या के लिए जनकपुर धाम स्थित जानकी मंदिर से बुधवार को जल कलश रथ यात्रा रवाना हुआ। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास, नगर प्रमुख मनोज कुमार साह व विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साह ने जल कलश की पूजा-अर्चना कर रथ को अयोध्या के लिए रवाना किया।
विदित हो कि रामलला के जलाभिषेक के लिए नेपाल के विभिन्न नदियों व सरोवरों से 250 लीटर जल एकत्र किया गया है। नेपाल के श्री गहवामाई रथयात्रा समिति व विहिप की ओर से रामलला के जलाभिषेक के लिए नेपाल की बागमती, कमला, नारायणी, देवघाट व गंगासागर सहित विभिन्न नदियों और सरोवरों से 250 लीटर जल एकत्र किया गया है।

जल को तांबे के भव्य कलश में खुले ट्रक पर रखा गया है। जल कलश का रथ मंगलवार की रात जानकी मंदिर परिसर पहुंचा था। जहां श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे के साथ दर्शन किया।
बुधवार की सुबह करीब नौ बजे पूजा-अर्चना के बाद जल कलश का रथ जानकी मंदिर परिसर से श्री गहवामाई रथयात्रा समिति के अध्यक्ष श्याम पोखरेल के नेतृत्व में अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। यह रथ वीरगंज होते हुए पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में प्रवेश करेगा। जहां से गोपालगंज होते हुए गोरखपुर में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगा। शुक्रवार को रथ अयोध्या पहुंचेगा। जल कलश श्रीराम मंदिर न्यास को समर्पित किया जाएगा। इस जल से भगवान रामलला का जलाभिषेक किया जाएगा।

आधुनिक हिंदी साहित्य के जनक भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की जयंती विशेष
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय सलाहाकार समिति सदस्य को मिला “ओम ऋषि” उपाधि सम्मान
जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे गया, बोले – बेलागंज और इमामगंज उप-चुनाव लड़ सकता है जन सुराज
राजद प्रदेश अध्यक्ष ने डा. अशोक को बनाया राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष, पार्टी को मजबूत करने की सौंपी जिम्मेदारी
महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में यूजीसी नेट कोचिंग शुरू, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
*BREAKING – जन सुराज से जुड़े तीन बड़े नाम*