
पटना | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली की जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह में उनकी आदम कद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली जी के जन्म दिवस पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन पटना के पी सी कॉलोनी कंकड़बाग स्थित सेक्टर-A, पार्क संख्या 31 में किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरुण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जल संसाधन सह सूचना व जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अरुण जेटली जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती, भजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत संगीत का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के पश्चात मिडिया कर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू की बैठक दिल्ली में पूर्व निर्धारित है और यह सामान्य बैठक है। जिसे हमलोग हर वर्ष आयोजित करते रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस