
मधुबनी | एसएसबी के स्थापना दिवस पर अवसर पर युवाओं ने एसएसबी के साथ मिलकर रक्तदान कर आजादी अमृत महोत्सव रक्तदान शिविर का आयोजन का उद्घाटन करते हुए कार्यवाहक कप्तान चंद्रशेखर, डिप्टी कमांडेड संतोष निमोरिया, डा कुणाल हकौशल, समाजसेवी अरुण जैन, सुरेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित करते हुए कहा की सीमावर्ती क्षेत्र में समय-समय पर एसएसबी के के द्वारा सामाजिक एवं जागरूक अभियान चलाया जाता है।
स्थापना दिवस पर रोटी बैंक एवं महिला विकास मंच के साथ मिलकर एसएसबी के मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन कर मानवता सेवा का परिचय दिया है। रक्तदान ऐसा दान है जिसका कोई मूल्य नहीं होता है, आपका रक्त दूसरे के शरीर में नई जिंदगी बनकर दौड़ता है।
मानवता का सबसे बड़ा दान रक्तदान है। आप अपने शरीर से खून देकर दूसरे की जिंदगी बचाते है क्योंकि खून को बनाया नही जा सकता है। आपका खून दूसरे को जिंदगी देने के साथ ही उनके शरीर में दौड़ता है। उन्होंने रक्तदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हर 3 महीने पर एक स्वस्थ आदमी अपना रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने वाले दाता को शारीरिक रूप से कई फायदे है। सीमावर्ती क्षेत्र में जब भी किसी को रात की जरूरी होती है तो संगठन के माध्यम से उन्हें अविलंब रक्त मुहैया कराया जाता है।
उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र में रक्त दान शिविर की तारीफ करते हुए कहा कि इस छोटे से शहर में निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन अभी के समय में अमृत की तरह है। इस कार्यक्रम के तहत रक्तदान करें आपका दान जरूरतमंद के शरीर में रक्त बनके दौड़ेगा।

रक्तदान जैसे समाजहित के कार्य करने चाहिए, जिससे अन्य लोगों का भला हो सके तथा यह सबका कर्तव्य है कि युवा वर्ग को समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की जान को तो बचाता ही है बल्कि साथ-साथ में कुछ व्यक्ति के जीवन से जुड़े अन्य परिवारजनों की आशाओं को भी जीवित रखता है। इस मुहिम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान में भाग लेकर 60 लोगों के द्वारा रक्तदान किया दाताओं द्वारा दिए गए रक्त को मधुबनी के सरकारी सदर अस्पताल में भेजा जाता है जहां से सभी रक्तदाताओं को डोनर को ऑनलाइन कार्ड जारी किया जाता है।
जिसकी जरूरी कभी भी हो तो बिहार के किसी भी सरकारी ब्लड बैंक से 6 महीने के अंदर वह रक्त लेकर किसी जरूरतमंद की सेवा कर सकते हैं। इस मौके पर रोटी बैंक की टीम, महिला विकास मंच की टीम सहित गणमान्य व्यक्तियों ने रक्तदान किया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया