
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दरभंगा से सीताजी की नगरी सीतामढ़ी से श्रीराम भूमि अयोध्या तक चलने वाली अमृत भारत ट्रेन का 30 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटित करेंगे।
प्राप्त जानकारी अनुसार 30 दिसंबर को पीएम मोदी अयोध्या दौरे पर रहेंगे। अयोध्या में उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या दौरे के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग का काम जारी है। पीएम के रोड-शो को लेकर पूरे रूट को सैनेटाइज करने का काम किया जा रहा है।
अयोध्या में प्रधानमंत्री विभिन्न विकास की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री अहले सुबह अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और देश भर में नए संचालित अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटित करेंगे। वहीं दोपहर में प्रधानमंत्री अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन भी करेंगे। इस दिन पीएम मोदी 6 वन्दे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
इसके अलावा दो अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर उद्घाटित करेंगे। जिसमें पहली अमृत भारत दरभंगा से अयोध्या के लिए होगी। यह देश की पहली अमृत भारत ट्रेन होगी जो श्रीराम और मैया जानकी के मिथिला नगरी को जोड़ने का काम करेगी।
दरभंगा से भाया सीतामढ़ी से अयोध्या तक जाने वाली यह ट्रेन दरभंगा से दिन में तीन बजे चल कर रात 11.10 बजे गोरखपुर जंक्शन पर पहुंचेगी और यहां 15 मिनट रुकने के बाद अयोध्या रवाना हो जाएगी। पौने तीन घंटे के सफर के बाद यह ट्रेन देर रात 2.45 बजे अयोध्या पहुंचेगी और फिर यहां से आनंद विहार के लिए रवाना हो जाएगी। दरभंगा से अयोध्या जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
अब यह ट्रेन पश्चिम चंपारण के बगहा स्टेशन पर भी रुकेगी। हालांकि ट्रेन का स्टॉपेज सिर्फ 2 मिनट का होगा। ट्रेन 4.38 पर पहुंचेगी और 4.40 पर स्टेशन से रवाना हो जाएगी।

कौन हैं सुशीला कार्की ? जो बनी नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री !
नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की
नेपाल के मौजूदा हालत क्या हैं ? तस्वीरों के माध्यम से जाने !
Nepal protests: 24 घंटे के बाद काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू, नेपाल की सेना ने संभाली कमान
नेपाल जेल ब्रेक: 550 कैदी फरार, बिहार बॉर्डर पर हाई अलर्ट – 10 गिरफ्तार
नई दिल्ली: जल रहा है नेपाल… अब तक 22 लोगों की मौत, आज बंद रहेगा पशुपतिनाथ मंदिर; पढ़ें 5 लेटेस्ट अपडेट