
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28-29 दिसंबर को दिल्ली में राज्य के मुख्य सचिवों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुख्य सचिवों का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र और राज्य सरकारों के बीच साझेदारी को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की दिशा में आयोजित इस सम्मेलन में जिला कलेक्टर, मजिस्ट्रेट, सहित राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कई केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी भाग लेंगे।
बैठक का मुख्य फोकस इज़ ऑफ़ लिविंग पर रहने की संभावना जताई जा रही है। बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों एवं पदाधिकारियों के अलावा केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। बैठक में आम लोगों से जुड़े विभिन्न समस्याओं व इनके निदान पर विस्तृत और गंभीर चर्चा की जाएगी। केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल और संबंध बनाने की दिशा में इस बैठक से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

कौन हैं सुशीला कार्की ? जो बनी नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री !
नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की
नेपाल के मौजूदा हालत क्या हैं ? तस्वीरों के माध्यम से जाने !
Nepal protests: 24 घंटे के बाद काठमांडू इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू, नेपाल की सेना ने संभाली कमान
नेपाल जेल ब्रेक: 550 कैदी फरार, बिहार बॉर्डर पर हाई अलर्ट – 10 गिरफ्तार
नई दिल्ली: जल रहा है नेपाल… अब तक 22 लोगों की मौत, आज बंद रहेगा पशुपतिनाथ मंदिर; पढ़ें 5 लेटेस्ट अपडेट