– चाणक्य सेंट्रल पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मोतिहारी | चांदमारी चाणक्यपुरी स्थित चाणक्य सेंट्रल पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शहर के गांधी मैदान में सोमवार को किया गया। जिसमें अभिभावक सहित काफी संख्या में बच्चे शामिल हुए।
इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों कोस्कूल प्रशासन द्वारा कप व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लेकर बच्चों व अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला।
छात्र- छात्राओं को पारितोषिक वितरण करने के समय बच्चों को संबोधित करते हुए गोपालजी मिश्रा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलना भी अत्यंत आवश्यक है। इससे बच्चों का मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है। छात्र एवं छात्राओं में उन्मुक्तता की प्रवृत्ति की बढ़ोतरी होती है।
अनिल पाठक ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन एवं अनुशासन के लिए खेल अत्यंत महत्वपूर्ण है। खेल से बच्चों के मन- मस्तिष्क में ऊर्जा का संचार होता है। सेवानिवृत्त शिक्षक पंचा सिंह ने बच्चों को खूब हंसाया और तालियां बटोरी। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों पर नजर रखने के साथ मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि जो अभिभावक बच्चे पर ध्यान नहीं दे पाते हैं उनके बच्चे मोबाइल पर अपना ध्यान देकर पढ़ाई से ध्यान हटा देते हैं। जिसके कारण वह अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं और अभिभावकों की सारी मेहनत की कमाई पर पानी फिर जाता है।
उन्होंने चाणक्य सेंट्रल पब्लिक स्कूल की व्यवस्था की प्रशंसा की और अन्य अभिभावकों से अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए चाणक्य सेंट्रल पब्लिक स्कूल में नामांकन कराने का अनुरोध किया। मंच संचालन वरीय शिक्षक रवि कुमार ने किया। मौके पर प्रिंसिपल प्रियंका कुमारी सहित शिक्षक-शाक्षिकाएं व स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया