
पटना | 29 दिसंबर को हुए इंडिया के चौथी बैठक के छह दिन बाद नीतीश कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पद की कोई लालसा नहीं थी और न है। वह बस विपक्ष को एकजुट करने के लिए प्रयास कर रहे थे। सीएम ने कहा है कि, वह लोग कुछ भी अंड-बंंड बोलता है अपने फायदे के लिए। हम उनलोगों की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। हम सब एकजुट हैं और एक साथ हैं। इंडी गठबंधन पर जब सीएम नीतीश से पूछा गया कि, आपको संयोजक नहीं बनाया गया औऱ ना ही सीट शेयरिंग हुआ इससे आप नाराज हैं क्या…। तब उन्होंने कहा कि, अरे भाई हम कहां नाराज हैं, हममें कोई नाराजगी नहीं है। हमको खुद इच्छा नहीं था किसी पद का। हम तो दिल्ली में भी बोले थे कि हम को कुछ नहीं चाहिए। जो सब बोल रहा है वह गलत बोल रहा है। राज्यों में जल्द सीट बंटवारा कर लिया जाएगा। सब कुछ जल्दी तय होगा। सब कुछ सही समय पर हो जाएगा। ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया