पटना | राजधानी में आजकल अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब वे पुलिस पर भी अंधाधुंन गोलिया बरसा दे रहे है। ताजा मामला पटना के बेउर थाने का है जहा चोर ने दारोगा को गोली मारी, सात की संख्या में चोर टेलिकॉम टावर से बैटरी चोरी कर रहा था जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुची। वहीं पुलिस को देख चोरी कर रहे चोरो ने पुलिस पर ही गोली बरसानी शुरू कर दी। जिसमे में दारोगा फूलनराम को गोली दाहिने हाथ के बाह में लग गई हालाकि, गोली लगने के बावजूद पुलिस ने तीन बदमाश को खदेर कर पकड़ लिया गया जबकि अन्य चार बदमाश भागने में सफल रहा।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।