पटना | बिहार की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रोजेक्ट को पूरा देश देखेगा। इतना ही नहीं विदेशी मेहमानों के सामने बिहार में साकार हुए उस सपने को भी दिखाया जाएगा जिससे आज लाखों लोगों को जीवनदायिनी गंगा जल मिलने साकार हुआ है।
दरअसल, सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा उद्वह योजना को वर्ष 2024 में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान बिहार की ओर से दिखाने की तैयारी है। गंगा उद्वह योजना को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना माना जाता है। इस योजना के तहत करीब 151 किमी लंबाई में पाइप बिछा कर पटना के मोकामा से नालंदा, गया और नवादा तक गंगाजल को पाईप लाइन के माध्यम से ले जाया गया है।
मीडिया क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखने वाले श्यामनन्द मिश्रा जी पत्रकारिता जगत का एक सशक्त और सम्मानित नाम हैं।
उन्होंने अपने करियर की एक लंबी पारी दैनिक जागरण में निभाई, जहाँ वे ब्यूरो हेड के पद पर कार्यरत रहे। वहां रहते हुए उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की तमाम बड़ी खबरों को कवर किया और पत्रकारिता की नयी ऊँचाइयों को छुआ।
फ़िलहाल श्यामनन्द मिश्रा अपनी सेवाएं FRONTLINE24 NEWS को दे रहे हैं और अपनी टीम को निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए निरंतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी पत्रकारिता शैली में गहराई, निष्पक्षता और संवेदनशीलता की झलक साफ़ दिखाई देती है।