
पटना | पू म रे मजदूर संघ दानापुर मंडल की बैठक फुलवारीशरीफ में भारत माता की उद्घोष तथा भारत माता व श्रद्धेय तेगडी के चित्र पर माल्यार्पण कर मंडल मंत्री अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई जिसमें जोनल कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय ने कहा कि पिछले सरकारों ने वर्ष 2002 में पेशन पर खर्च होने वाले बजट को कम करने के लिए एनपीएस को लागू करने का निर्णय लिया।
संगठन मंत्री प्रियरंजन ने कहा कि पीएलबी बोनस का भुगतान गणना 7000 से बढ़ाकर 18000 किया जाए क्योंकि अभी न्यूनतम वेतन 18000 है। इसके अलावा बैठक में पटना ज. प्लेटफार्म संख्या 4 पर एरिया कट्रोल के कर्मचारियों के लिए शौचालय की व्यवस्था, फतुहा स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारियों को बी क्लास का मकान किराया भत्ता, दानापुर मंडल के स्टेशनों पर ट्रैकमैन के लिए गैगहट की व्यवस्था इत्यादि की मांगों पर चर्चा की गई।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग की टीम बिहार पहुँची, तैयारियों का होगा व्यापक समीक्षा
Bihar election: सियासी दंगल में सीमांचल तय करेगा किसके हाथ आयेगी सत्ता !
कांग्रेस शर्त के साथ 55 सीटों पर लड़ने को तैयार,सभी सीट कांग्रेस की पसंद की होगी, राजद चुप।
बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 का लोकार्पण, आइडिया फेस्टिवल का हुआ भव्य समापन
सतत जीविकोपार्जन योजना के छंटनी ग्रस्त कर्मियों ने सरकार से लगाई गुहार, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे
बिहार चुनाव 2025: राजद को कांग्रेस का अल्टीमेटम, 70 सीटें नहीं मिलीं तो अकेले लड़ेगी कांग्रेस