
सुबोध,
किशनगंज 17 दिसम्बर ।केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी किशनगंज जिले कोचाधामन के गरगांव पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा/ कार्यक्रम में रविवार को पहुंचे।विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन कोचाधामन के उत्क्रमित उच्च विद्यालय,मोहरा हाट पंचायत-गरगांव में हुआ।इस अवसर पर विधान पार्षद डॉ .दिलीप जायसवाल भी उपस्थित रहे। आमलोगों,जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी सहित जन सभा में उपस्थित आमलोगों ने भी केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने विकसित भारत का संकल्प दिलाते हुए कहा कि भारत सरकार की योजनाएं आप सभी को प्राप्त हो इसलिए आपलोगों को ओडियो विजुअल रथ के माध्यम से जगह-जगह जन-जन को जागरूक किया जा रहा है। इसके पूर्व विधान पार्षद डॉ दिलीप जायसवाल ने केन्द्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी का परिचय देते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ जन -जन को प्राप्त हो तथा उन लाभूक जिन्होंने केन्द्र सरकार के योजनाओं का लाभ प्राप्त किया हो उनके भी अनुभव और विचार जानने के लिए यहां आपके बीच उपस्थित हैं ।
कार्यक्रम में जगह -जगह स्टॉल के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओ पर जानकारी दी गई। रथ में ऑडियो/विजुअल्स द्वारा लोगो को योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभुको के द्वारा अपनी कहानी अपनी जुबानी बताया गया। क्विज में भी लोगो की भागीदारी रही।केन्द्रीय मंत्री के साथ अतिथियों ने भी भारत सरकार की योजनाओ पर जानकारी दिया।
उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा 15 नवम्बर से 26 जनवरी 2024 तक जिले में संचालित है। इस दौरान प्रतिदिन दो पंचायतों में कैम्प आयोजित कर लोगों को भारत सरकार के स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही अन्य सभी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है ।भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के विस्तृत ढ़ंग से प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं के शत-प्रतिशत पूर्णतः प्राप्त करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। बीडीओ कोचाधामन तथा प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में योजनाओं की जानकारी दी गयी।केन्द्रीय कृषि मंत्री कैलाश चौधरी विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर गत दो दिनों से किशनगज प्रवास पर है गत रात्रि में एमजीएम मेडिकल कॉलेज अतिथि गृह में रात्रि विश्राम किये और शाम को हवाई मार्ग से लौट जाएंगे।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया