नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो
पटना : लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्य तिथि पर राजकीय समारोह का आयोजन पटेल चौक, चितकोहरा पुल के निकट सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा प्रागण में किया गया। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व0 सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं ससदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्मा ण मंत्री अशोक चौधरी, जल ससाधन सह सचना एव जन-सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, अल्पसख्यक कल्याण मंत्री मो 0 जमा खान, ग्रामीण कार्य मंत्री जयन्त राज, अनुसचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री रत्रनेश सादा, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ0 एस0 सिद्धार्थ , बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार सिंह सहित अनेक सामाजिक एव राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व0 सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एव जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एव देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र निर्मा ण में उनके द्वारा दी गई त्याग, बलिदान को याद करटे हुए श्रद्धाजलि अर्पित की गयी।
’
*

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया