सुबोध,
किशनगंज ।जिला मुख्यालय वीर कुंवर सिंह बस पड़ाव ओमर ब्रिज के आसपास के क्षेत्र में अवेध कब्जा धारी को बल पूर्वक हटाया गया। प्रशासन की ओर से पूर्व सूचना थी कि दिनांक 14दिसम्बर 23 रोज गुरूवार शाम तक अवैध कब्जा स्थल को खाली कर देने का आदेश जारी किये गये थे , लेकिन नगर प्रशासन के आदेश का असर अतिक्रमणकारियों पर नहीं हुआ।उसके बाद शुक्रवार अपराह्न नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित एसडीपीओ गौतम कुमार एवं भारी संख्या में दंगा निरोधक दस्ता अतिक्रतित स्थल बस स्टैंड पहुंचे और अतिक्रमित स्थल पर बुल्डोजर चला कर अतिक्रमण हटाया गया।इस दौरान कुछ स्थलों पर बुल्डोजर चलने के दौरान ही अतिक्रमणकारियों का विरोध शुरू हो गया।
अतिक्रमणकारियों के विरोध पर नप कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने पत्रकारों से कहा कि विरोध करने वाले असमाजिक तत्वों के लोग हैंऔर जो समझदार लोग हैं प्रशासन के प्रस्ताव को स्वीकार कर अन्यत्र बसने के लिए तैयार है।
वही नगर परिषद के मुख्य पार्षद इंन्द्रदेव पासवान ने कहा कि नगर क्षेत्र में जाम की समस्या एवं शहर के सौन्दर्यीकरण करण के लिए अतिक्रमण मुक्त कराना अनिवार्य है। अन्यथा विकास कार्यों में अतिक्रमण बाधक है।
जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड के आस पास नशेली सामग्री का धंधा तथा नशेड़ियों का अड्डा बन गया है जिसके कारण इस इलाके में छिनतई,चोरी सहित अन्य कई व्यापार एवं स्वच्छता की समस्या इत्यादि की शिकायतों की खबर मिलते रहते हैं।इस नाते इस क्षेत्र से अतिक्रमण मुक्त कराना प्रशासन की सराहनीय कदम है।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया