पटना उच्च न्यायालय के वकीलों ने जम्मू कश्मीर से जुड़े फैसले का किया स्वागत
नवराष्ट्र मीडिया ब्यूरो
पटना; पटना उच्च न्यायालय के वकीलों ने आज जम्मू कश्मीर से भारत सरकार द्वारा 5अगस्त2019 को अनुच्छेद 370 तथा 35ए हटाने के निर्णय को माननीय मुख्य न्यायमूर्ति, उच्चतम न्यायालय की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय संविधान पीठ द्वारा विधिसम्मत तथा सही ठहराने के हालिया आदेश का स्वागत किया है।
इस उपलक्ष्य में पटना उच्च न्यायालय विधि प्रकोष्ठ प्रदेश भाजपा के प्रभारी अवधेश कु. पाण्डेय के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित कर हर्षोल्लास व्यक्त किया गया।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा अध्यक्ष अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के सशक्त निर्णय तथा कुशल नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए अवधेश कु. पाण्डेय ने कहा कि भारत तथा भारतीयों के सम्मान ,स्वाभिमान, संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा भाजपा सरकार ही कर सकती है।
एडविकेट्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष और वरीय महिला अधिवक्ता,श्रीमती छाया मिश्र ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के संदर्भ में बताया अब जम्मू कश्मीर एक पूर्ण राज्य भी बनेगा और वहां विधान सभा का चुनाव भीं होगा।
बैठक में नीरज मिश्र(विधि सलाहकार)पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय,महेश्वरधर द्विवेदी,शत्रुघ्न पाण्डेय क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा (विधि प्रकोष्ठ),रवि कु पाण्डेय, हरेराम सिंह, योगेंद्र तिवारी, लोकेश तिवारी, मंटू कुमार ,शैलेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव लॉयर्स एशोसिएशन, वीरमणि सहित भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने भारतमाता की जय, वंदे मातरम के जयघोष के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया।

विकास से ज्यादा सता रही विरासत की चिंता, मधुबनी बना वंशवाद का गढ़
बिहार चुनाव में प्रचार अभियान तेज…जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से पीएम की शुरुआत
विकास या बदलाव क्या चुनेगी जनता…! झंझारपुर विधानसभा सीट पर पारिवारिक साख की परीक्षा
मधुबनी में युवा मतदाताओं के साथ जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा का संवाद, कहा — “लोकतंत्र की असली ताकत युवाओं में है”
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कई डिस्पैच सेंटरों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
रहिका में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का भरोसा दिलाया